संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। जिला खेल विभाग की ओर से छोटू राम इंडोर स्टेडियम में इंटर सेंटर योग प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसमें डीएवी पब्लिक स्कूल के प्रतिभागियों ने परचम लहराया। अब विद्यालय के 12 खिलाड़ी राज्य स्तर पर होने वाली प्रतिस्पर्धाओं में
हिस्सा लेंगे।
प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य योग के क्षेत्र में छिपी प्रतिभा को निखारना था। प्रतियोगिता में जिलेभर के अलग-अलग शिक्षण संस्थानों के लगभग 250 खिलाड़ियों ने भाग लिया और डीएवी पब्लिक स्कूल कैथल के 16 खिलाड़ी प्रतिभागी रहे। इसमें अपनी प्रतिभा का अद्भुत प्रदर्शन करके ट्रेडिशनल, रिद्धमिक और आर्टिस्टिक योगा प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करते हुए 18650 रुपये नकद पुरस्कार के रूप में प्राप्त किए।
विद्यालय के कुल 16 खिलाड़ियों में से 12 खिलाड़ी इसी प्रतियोगिता के अगले चरण में राज्य स्तर पर होने वाली प्रतिस्पर्धाओं में भाग लेंगे। विद्यालय की प्रधानाचार्या अंजू तलवाड़ ने सभी विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी और राज्य स्तर पर होने वाली प्रतिस्पर्धाओं में भी इसी तरह के प्रदर्शन को कायम रखने की प्रेरणा दी।
सूर्य नमस्कार करवाया
कैथल। डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल में सूर्य नमस्कार गतिविधि आयोजित की गई। इसमें बच्चों ने सूर्य नमस्कार कर स्वस्थ रहने के गुर सीखे।
इस दौरान प्रार्थना सभा में प्रतिदिन सूर्य नमस्कार करवाना सुनिश्चित किया गया। प्रिंसिपल अंजू गंभीर ने बताया कि निरंतर पांच बार सूर्य नमस्कार के अभ्यास संबंधी यह कार्य खेल शिक्षकों मंजू व जसबीर की देखरेख में हुआ। प्रिंसिपल ने कहा कि स्वस्थ मनुष्य का अंतःकरण पवित्र होता है और उसे आत्मिक बल भी प्राप्त होता है। सभी को नियमित रूप से सूर्य नमस्कार करना चाहिए। संवाद