फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कुराड़ के रक्तदानी मंजीत बूरा को किया सम्मानित

Fri, 03 Jan 2025 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत/गुहला-चीका। हरियाणा राज्य रक्त संचारण परिषद ने रक्तदान करने वाले युवकों को सम्मानित किया। इसमें उपमंडल के गांव कुराड़ के मंजीत बूरा को जिला चिकित्सा अधिकारी डा.रेणू चावला ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इसी क्रम में भारत विकास परिषद शाखा चीका को भी सम्मानित किया गया है।

उपमंडल के गांव कुराड के मंजीत बूरा अपने संगठन जन नायक जन सेवा ट्रस्ट के माध्यम से 24 रक्तदान शिविरों का आयोजन कर चुके हैं। मंजीत 59 बार स्वयं रक्तदान करके जिले में अव्वल बने हुए हैं।
विज्ञापन


मंजीत ने कहा कि वर्ष 1995 में डबवाली के एक मैरिज पैलेस में एक स्कूल के वार्षिक उत्सव के दौरान हुए हादसे के समय वे आठवीं के विद्यार्थी थे। इस घटना से उनका दिल दहल गया और उनके स्कूल में लगे रक्तदान शिविर में उन्होंने पहली बार रक्तदान किया। साथ ही यह प्रण भी लिया की जीवन भर रक्तदान करते रहेंगे। तब से लेकर वे रक्तदान करते आ रहे हैं। अंतिम बार 26 दिसंबर को बाल शहीद दिवस पर उन्होंने एक मरीज के लिए रक्तदान किया था। यह उनका 59वां रक्तदान था।
विज्ञापन


इसी प्रकार भारत विकास परिषद शाखा चीका को भी जिला अस्पताल ने रक्तदान के लिए काम करने पर सम्मानित किया भारत विकास परिषद शाखा चीका की प्रशंसा करते हुए सिविल सर्जन डॉ. रेनू चावला ने शाखा अध्यक्ष डॉ. विनोद गुप्ता व महिला सहभागिता प्रमुख डॉ. सरिता भठ्ठला को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। कहा कि भारत विकास परिषद इस कार्य को बख़ूबी निभा रही हैं। शाखा अध्यक्ष डॉ. विनोद गुप्ता ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के दिए गए इस सम्मान से भाविप सदस्यों का हौसला बढ़ेगा। उन्होंने इस सम्मान के लिए चीका शाखा के सभी सदस्यों को बधाई दी है। इस मौके पर डॉ. मनोज गांधी, डॉ. अशोक भठ्ठला, डॉ दिनेश कौशिक, डॉ. सतीश मित्तल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें