संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल/कलायत। महाराजा सूरजमल स्टेडियम में वीरवार को आयोजित सांसद खेल महोत्सव के अंतर्गत कलायत विधानसभा क्षेत्र के खिलाड़ियों ने जबरदस्त जोश, उमंग और खेल कौशल का प्रदर्शन किया। सबसे रोमांचक मुकाबले रस्साकशी के रहे, जिसमें लड़कों और लड़कियों—दोनों वर्गों में कुराड़ की टीम विजेता रही।
रस्सी कूद में पुरुष वर्ग में आरव और महिला वर्ग में मेनका ने पहला स्थान हासिल किया। हॉकी में बात्ता के सरकारी स्कूल ने पुरुष और महिला—दोनों वर्गों में विजय प्राप्त कर शानदार सफलता दर्ज की।
कबड्डी में महिला वर्ग में सोंगरी की टीम और पुरुष वर्ग में रोहेड़ा स्टेडियम-ए की टीम विजेता रही। वॉलीबॉल में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। महिला वर्ग में सोंगरी और पुरुष वर्ग में हरसोला की टीमों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विजेता टीम के खिलाड़ी खुश दिखाई दिए।
एथलेटिक्स, शूटिंग और रेसलिंग में भी दमदार प्रदर्शन
एथलेटिक्स में कलायत के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। महिला वर्ग में साक्षी, मंजू, अंजू, मुस्कान, पुष्पा, हरप्रीत और कीर्ति ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। पुरुष वर्ग में राहुल, अशोक, युसूफ खान, अभिषेक, कुशल दांगी और कृषेंदर ने जीत दर्ज की।
शूटिंग प्रतियोगिता
n पुरुष पिस्टल में मोहित
n पुरुष राइफल में संदीप,
n महिला पिस्टल में रमन,
n महिला राइफल में सविता देवी
रेसलिंग
महिला वर्ग की विभिन्न श्रेणियों में
वंशिका, दीपांशी, भतेरी, खुशी, तन्नू, श्वेता, सुमन, सरोज, पूनम और रानी ने जीत दर्ज की। पुरुष वर्ग की रेसलिंग में राहुल, धोनी, विकास, राकेश, पंकज, विजय, सोनू, सुमित और दीपक विभिन्न वर्गों में प्रथम रहे।
जूडो
महिला वर्ग में माफी, रितु, गुंजन, रेखा, मधु, निशा, सुमन, नताशा और भावना विजेता रहीं। पुरुष वर्ग में मोहित, आदित्य, आशु, संजू, साहिल, विजय, ऋषिपाल और दीपक ने पहला स्थान हासिल किया।
क्रिकेट में पांच टीमें पहुंचीं सेमीफाइनल में
सांसद खेल महोत्सव के दूसरे चरण के तहत ग्योंग में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिताओं में महिला और पुरुष वर्ग की कुल 10 टीमों ने जोरदार मुकाबले खेले। रोमांचक प्रतिस्पर्धा में पांच टीमें उत्कृष्ट प्रदर्शन के दम पर सेमीफाइनल में प्रवेश कर गईं।
खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारने का मंच है खेल ः धीमान
कैथल। महाराजा सूरजमल जाट स्टेडियम में वीरवार को सांसद खेल महोत्सव के दौरान सांसद नवीन जिंदल के कार्यालय जिला प्रभारी रविंद्र धीमान ने कहा कि युवाओं को खेलों की ओर प्रेरित करने और उन्हें बड़े मंच उपलब्ध कराने का यह प्रयास अत्यंत सराहनीय है। इस पहल ने पूरे क्षेत्र में खेलों के प्रति एक नई जागरूकता व उत्साह का संचार किया है। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी हिमांशु गोयल ने कहा कि मैदान में दिखाई दी युवा खिलाड़ियों की ऊर्जा, अनुशासन और प्रतिस्पर्धात्मक भावना इस बात का प्रमाण है कि हमारा क्षेत्र खेल प्रतिभा से भरपूर है। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता रामप्रताप गुप्ता, कलायत प्रभारी वीरेंद्र सांगवान, चंदाना गेट मंडल उपाध्यक्ष अमित सेठ, सतीश ढुल, राममेहर पूनिया मौजूद रहे। संवाद
सांसद खेल महोत्सव के अंतर्गत वॉलीबॉल में हरसोला की टीम प्रथम रही
सांसद खेल महोत्सव के अंतर्गत वॉलीबॉल में हरसोला की टीम प्रथम रही
सांसद खेल महोत्सव के अंतर्गत वॉलीबॉल में हरसोला की टीम प्रथम रही