कलायत। हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण तत्वावधान में आयोजित खंड स्तरीय कानूनी साक्षरता प्रतियोगिता में गांव कुराड़ का राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ओवरऑल चैंपियन रहा। प्रतियोगिता में विद्यालय के विद्यार्थियों ने अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा और कानूनी समझ का परिचय दिया।
पीटीआई सुखदेव सिंह ने बताया कि घोषित परिणामों में रीतू, मन्नत व मनु, अभय कौशिक व करीना और अनन्या ने विभिन्न विधाओं में पहला स्थान पाया। भाषण प्रतियोगिता में सोनम व कविता वाचन में सुनेहा दूसरे स्थान पर रहीं। विद्यार्थियों की इस शानदार सफलता में मार्गदर्शक शिक्षक प्रदीप कुमार और विनोद कुमार का अहम योगदान रहा। प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार ने विजेता छात्र-छात्राओं, मार्गदर्शक शिक्षकों और पूरे स्टाफ परिवार को इस गौरवमयी उपलब्धि पर बधाई दीं।