फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: नरड़ को हराकर कुराड़ बना चैंपियन

Fri, 08 Dec 2023 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। एनआईआईएलएम विश्वविद्यालय कैथल में बागेश्वर धाम क्रिकेट कमेटी की ओर से प्रथम पांच दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन करवाया। इसमें लगभग 16 गांव की टीमों ने हिस्सा लिया और फाइनल मैच कुराड़ गांव और नरड़ गांव की टीमों के बीच खेला गया। मुकाबले में कुराड़ गांव की टीम ने नरड़ को 28 रनों से हराकर चैंपियन का खिताब जीत लिया।

मैच में पहले कुराड़ की टीम ने 12 ओवरों में 140 रन बनाए और जवाब में नरड़ गांव की टीम तीन विकेट पर 112 रन ही बना सकी और 28 रनों से मैच हार गई। प्रतियोगिता में मैन ऑफ द सीरीज रामभूरा, बेस्ट बॉलर बलिंदर चहल, बेस्ट बैट्समैन रामभूरा और फाइनल मैच में मैन ऑफ द मैच प्रिंस काला रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


फाइनल मैच एवं पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में विश्वविद्यालय कुलपति प्रोफेसर डॉ. शमीम अहमद ने शिरकत की और विजेता और उपविजेता टीम को ट्रॉफी एवं इनामी राशि देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर दोनों टीमों के खिलाड़ियों से मुख्य अतिथि का परिचय करवाया गया। कार्यक्रम के दौरान कुलपति ने अपने संबोधन में कहा कि खेलों की हमारे जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका है। खेलने से मनुष्य समस्त एवं मजबूत रहता है और खेल हमें एकजुट होकर लक्ष्य प्राप्त करने और साथ ही जीवन में अनुशासन में रहने की प्रेरणा देते हैं। इसके साथ-साथ विश्वविद्यालय खिलाड़ियों को हर स्तर की अच्छी से अच्छी सुविधा देने के लिए प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर विश्वविद्यालय कुलसचिव डॉ. राजीव दहिया, डीन एडेमिक प्रो. आरके गुप्ता, टूर्नामेंट आयोजन समिति के अध्यक्ष सोनू खटवाड़, विश्वविद्यालय जनसंपर्क अधिकारी डॉ. मनोज कुमार, जितेंद्र राणा, जोरा, जसमेर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें