फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कुमति निवार सुमति के संगी... का पाठ

Thu, 11 May 2023 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। वृद्धकेदार तीर्थ स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में बजरंग दल कैथल ने कुमति निवार सुमति के संगी... हनुमान चालीसा के पाठ का आयोजन किया। जिला संयोजक मुकेश ने बताया कि कर्नाटक में कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में बजरंग दल को बैन करने की बात कही है, उसी के विरोध स्वरूप मंगलवार को पूरे भारतवर्ष में हनुमान चालीसा पाठ व महाआरती के कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

विरोध के तहत कैथल में रेलवे गेट स्थित 51 फीट ऊंची हनुमान की प्रतिमा के सामने महाआरती का कार्यक्रम आयोजित हुआ। पहले बहादुर सैनी ने भजन कीर्तन पेश किया। कार्यक्रम में शहर से बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष चंद्रपाल मित्तल ने कहा कांग्रेस के कदम की आलोचन की। इस मौके पर विश्व हिंदू परिषद के राजेश गोयल, हरीश चावला, जयदेव गुप्ता, चेयरपर्सन प्रतिनिधि संदीप गर्ग, सुमित गर्ग, पार्षद वीरेंद्र बत्रा, रोहन मित्तल, दीपक शर्मा, प्रवेश शर्मा, पार्षद प्रतिनिधि रजत थरेजा, पूर्व पार्षद गोपाल सैनी, बजरंग दल के सुमित, हितांशु, हर्ष व शुभम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें