फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कुलवंत राय बने अग्रवाल धर्मशाला के प्रधान

Sun, 26 Jan 2025 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गुहला-चीका। अग्रवाल धर्मशाला चीका के सदस्यों की बैठक धर्मशाला के हॉल में हुई। इसमें धर्मशाला की कार्यकारिणी के चुनाव पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक के दौरान सोहन लाल ने कुलवंत राय गोयल पीडल वाले का नाम प्रधान पद के लिए आगे किया। इसी दौरान दूसरे सदस्य सुभाष सिंगला ने एक अन्य सदस्य का नाम प्रधान पद के लिए आगे बढ़ा दिया, लेकिन उस व्यक्ति ने मंच पर आकर अपना समर्थन कुलवंत राय गोयल को देने का एलान कर दिया। इस प्रकार से कुलवंत राय गोयल को अगले दो साल के लिए सर्वसम्मति से अग्रवाल धर्मशाला का प्रधान चुन लिया। बाकी कार्यकारिणी का गठन प्रधान अन्य सदस्यों से विचार विमर्श के बाद करेगा। अग्रवाल धर्मशाला में कुल 317 सदस्य हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें