फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: निर्भीक रहकर करें मतदान

Sun, 26 Jan 2025 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिले के विभिन्न जगहों पर मतदाता दिवस मनाया गया। लघु सचिवालय सभागार समेत कई स्थानों पर आयोजन कर निर्भीक रहकर मतदान करने की शपथ दिलाई गई।

लघु सचिवालय के सभागार में शनिवार को हमारा संविधान-हमारा स्वाभिमान के जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें बतौर मुख्य अतिथि एडीसी बाबू लाल करवा ने शिरकत की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि संविधान में देश के सिद्धांत और उसे चलाने के तौर तरीके निहित हैं। संविधान ही है जो हमें एक आजाद देश के आजाद नागरिक की भावना का अहसास करवाता है और हमारे अधिकारों की रक्षा करता है।

बाबू अनंत राम जनता महाविद्यालय कौल में कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डाॅ. ऋषिपाल की। संयोजन शारीरिक शिक्षा विभाग के अध्यक्ष डाॅ. बृजेंद्र सिंह ने किया। शपथ ग्रहण समारोह में मतदान के लिए शपथ ली।  एमडीएन ग्लोबल स्कूल में गणतंत्र दिवस एवं राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन किया। निदेशक डॉ. विनोद कुमार, चेयरपर्सन निधि कंसल, मैनेजर गौरव गर्ग और प्राचार्य डॉ.संत कौशिक ने राष्ट्रध्वज फहराया।
विज्ञापन


इंदिरा गांधी महिला महाविद्यालय में हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर प्रबंधक समिति के प्रधान राम बहादुर खुरानिया ने शिरकत की। मतदाता जागरूकता रैली को प्रधान ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के माध्यम से छात्राओं को मतदान के संवैधानिक महत्व से अवगत करवाया। छात्राओं और स्टाफ सदस्यों ने शपथ ग्रहण लेकर आश्वासन दिया कि वह मतदान जरूर करेंगे। मतदाता को जागरूक करने के लिए पोस्टर व स्लोगन बनाए।

छात्राओं ने पेंटिंग व स्लोगन प्रतियोगिताओं में लिया भाग

कलायत। राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर कानूनी साक्षरता प्रकोष्ठ की ओर से कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मतदाता जागरूकता, मताधिकार का प्रयोग और मताधिकार बनवाने हेतु विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई। इस अवसर पर मताधिकार से संबंधित पेंटिंग स्लोगन आदी प्रतियोगिताएं भी करवाई गई और बाद में मताधिकार का प्रयोग अनिवार्य विषय पर जागरूकता रैली का आयोजन भी किया गया। प्रधानाचार्य रामगोपाल शर्मा ने कहा कि लगभग 85 करोड़ मतदाताओं के साथ भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है। हाल में 18वीं लोकसभा के लिए हुए चुनाव के बाद हमारा लोकतंत्र मिसाल बनकर उभरा। इसके साथ ही संसद में 129वां संवैधानिक संशोधन पेश किया जिसके तहत एक देश एक चुनाव की अवधारणा दी गई है। संवाद

बिना दबाव के युवा वोट का करें प्रयोग ः राम सिंह

कैथल/कलायत। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दीवाल में मतदाता दिवस मनाया गया। प्रधानाचार्य राम सिंह एवं प्रवक्ता विक्रम चहल ने कहा कि जो भी युवा 18 वर्ष के हो चुके हैं, उन्हें वोट जरूर बनवाना चाहिए। हमें अपने वोट का प्रयोग बिना किसी दबाव के करना चाहिए। लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए हमें अपने वोट का प्रयोग करना चाहिए। उन्होंने सभी बच्चों और स्टाफ को मतदाता शपथ दिलवाई।
विज्ञापन


उधर, कलायत रेलवे रोड पर स्थित भारत रत्न डाॅ. भीम राव आंबेडकर धर्मशाला में कार्यक्रम में संविधान के लिए डॉ. आंबेडकर को नमन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष राजीव राणा, संयोजक रवींद्र धीमान, सीएम विंडो प्रतिनिधि राकेश कांसल, अंकित जैलदार, भगवान दास बंसल, नितिन बैदी, जसविंद्र राणा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें