फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कृष्ण कुमार तीसरी बार बने पाई अनाज मंडी के प्रधान

Tue, 19 Mar 2024 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पाई। अनाज मंडी में सोमवार को प्रधान कृष्ण कुमार की दुकान पर मंडी के आढ़तियों की एक बैठक संपन्न हुई। इसमें अगले वर्ष के लिए सर्वसम्मति से कृष्ण कुमार को तीसरी बार मंडी का प्रधान चुना। बैठक में सबसे पहले कृष्ण कुमार ने पिछले वर्ष का लेखा जोखा प्रस्तुत किया और उसके बाद प्रधान पद से इस्तीफा दिया।

इस्तीफा देने के बाद बैठक में वर्ष 2024- 25 के लिए मंडी का प्रधान चुनने पर विचार विमर्श हुआ। अंत में दोबारा से कृष्ण कुमार को प्रधान बनाने का प्रस्ताव रखा। इस पर उपस्थित सभी आढ़तियों ने सहमति जताई। बैठक में पूर्व प्रधान रणधीर सिंह फौजी, ईश्वर सिंह, कृष्ण मित्तल, राजपाल, चंद्रभान, सत्यावान, दिलबाग, बलवंत, प्रेम सिंह, नवीन कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शमशेर सिरटा बने डिपो चेयरमैन

कैथल। रोडवेज कर्मचारी यूनियन हरियाणा संबंधित हरियाणा कर्मचारी महासंघ की बैठक बस स्टैंड परिसर में हुई। इसमें राज्य के नेता कृष्ण किछाना, अमित शर्मा ने संयुक्त रूप से कहा कि जन नायक मजदूर संघ छोडक़र आए शमशेर सिरटा, राजेश कुमार ने महासंघ में आस्था जताई। महासंघ के राज्य नेता सुशील कुमार, सचिव बलवान कुंडू, प्रवीण कुमार, रामनिवास किठाना ने संयुक्त रूप से बताया की। इन साथियों को महासंघ यूनियन में दिया मान सम्मान शमशेर सिरटा को डिपो चेयरमैन बनाया। देवेंद्र कुमार को प्रेस सचिव बनाया और राजेश कुमार को सहसचिव बनाया। अध्यक्षता डिपो प्रधान महावीर संधु ने की और मंच का संचालन डिपो सचिव दिलबाग खरक ने किया। इस मौके पर रामनिवास किठाना, जय भगवान, कृष्ण कुमार, सतीश कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें