फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: बारदाना न मिला तो 27 को फिर जुटेंगे

Tue, 19 Mar 2024 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ढांड। गेहूं की तुलाई के लिए अनाज मंडी ढांड में बारदाने का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। एक बार फिर समाजसेवी विकास तंवर के ने अपने तेवर कड़े कर लिए है। सोमवार को तंवर किसानों के प्रतिनिधिमंडल के साथ डीसी कैथल से मिले और बारदाने बाबत बात रखी।

डीसी ने दो टूक शब्दों में कहा कि आपकी यह समस्या एफसीआई जीएम पंचकूला ही हल कर सकती है। यह सुनते ही तंवर ने डीसी को कहा कि जब हमने 13 मार्च को सोलूमाजरा अदानी साइलो की तालाबंदी की थी, तो उस समय प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में आपने किसानों के प्रतिनिधिमंडल को सोमवार तक समस्या के हल की बात का आश्वासन देकर तालाबंदी खुलवा दी थी।
विज्ञापन


तंवर ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि डीसी ने किसानों के साथ जो वायदा खिलाफी की है उसका खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि जब प्रदेश की सभी मंडियों में बारदाना दिया जा रहा है, तो ढांड की मंडी में क्यों नहीं। प्रदेश में किसान आराम से मंडियों में दुकानों के अंदर बैठकर अपना अनाज बेच रहे है तो ढांड एरिया के किसानों को सडक़ों पर लाइनों में लग कर अनाज बेचने पर मजबूर क्यों किया जा रहा है। यह तो ढांड एरिया के किसानों के साथ सरासर नाइंसाफी है और इसको हम किसी भी सूरत में सहन न करेंगे।
विज्ञापन


तंवर ने कहा कि 27 मार्च को विस्तार अनाज मंडी ढांड में एक बार फिर हजारों की संख्या में किसान अपने अधिकारों की लड़ाई लडऩे के लिए एकत्रित होंगे। 27 मार्च को किसान टै्रक्टर-ट्राली, रीपर, कंबाइन लेकर पहुंचेंगे और फिर अदानी साइलो की ओर कूच करते हुए वहीं पर डेरा डालेंगे। उन्होंने कहा कि सभी किसान अपने-अपने ट्रैक्टरों में गद्दे साथ लेकर आएंगे। जब तक मंडी बंद रहेगी तब तक अदानी बंद रखेंगे। दुनिया की कोई भी ताकत हमें अपने अधिकारों की लड़ाई लडऩे से रोक नहीं सकती। तंवर ने कहा कि 27 मार्च के लिए किसानों को डोर-टू-डोर जाकर निमंत्रण देने का काम शुरू कर दिया गया। ढांड मंडी में बारदाना लेकर ही दम लेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें