कैथल। आरकेएसडी महाविद्यालय के राजनीति शास्त्र विभाग के विद्यार्थी कोमित ने कुविवि के स्नातकोत्तर परिणामों में टॉप 10 में छठा स्थान प्राप्त किया है। तृतीय सेमेस्टर में 500 में से 385 अंक के साथ कुल 77 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। तीनों सेमेस्टर में ऑवरआल कुल अंकों के आधार पर कोमित प्रथम स्थान पर है। कॉलेज प्रांगण में प्राचार्य डॉ. संजय गोयल ने उसे 2100 रुपये देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर प्राचार्य प्रभारी डॉ. हरिंद्र गुप्ता, गणित विभागाध्यक्ष डॉ. सत्यवीर मैहला, राजनीति शास्त्र विभागाध्यक्ष प्रो. श्रीओम आदि मौजूद रहे। संवाद