Komal was first in Mehndi competition
- फोटो : Kaithal
भारत विकास परिषद शाखा सीवन की ओर से बुधवार को राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सीवन में मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता शाखा प्रधान मोती राम जांगड़ा ने की। यह जानकारी देते हुए सचिव राकेश रतन ने बताया कि प्रतियोगिता में 20 छात्राओं ने भाग लिया। जिसमें सभी ने बहुत ही सुंदर मेहंदी लगाई। इस प्रतियोगिता में कोमल प्रथम, द्वितीय ओम लता व तीसरे स्थान पर मुस्कान रही। उन्होंने बताया कि शाखा द्वारा समय-समय पर इस प्रकार के बहुत से सामाजिक कार्य करवाए जाते हैं। जिसमें शाखा सारा खर्च स्वयं करती है। प्रतियोगिता में भाग लेने वाली सभी छात्राओं को खंड शिक्षा अधिकारी सीवन सतीश कक्कड़ द्वारा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर शाखा के कोषाध्यक्ष ललित चावला, राम कुमार, नीतू, शैलजा व रेखा मौजूद थे। संवाद