GST department team raid on construction company's office
- फोटो : Kaithal
यहां ढांड रोड पर एक कंस्ट्रक्शन कंपनी के कार्यालय पर जीएसटी विभाग की रेड की सूचना है। एक कंपनी के कार्यालय एवं आवास के बाहर सुबह से ही राजस्थान से आई करीब तीन दर्जन कर्मचारियों व अधिकारियों की टीम छानबीन कर रही है। लोगों की उत्सुकता उस समय बढ़ी जब राजस्थान नंबर की कई गाडिय़ां काफी देर तक लजीज होटल वाली गली में खड़ी रहीं। इसके बाद पता लगाया गया तो पता चला कि यहां जीएसटी विभाग की रेड चल रही है। कोई भी अधिकारी कुछ बताने को तैयार नहीं है। लेकिन यह जरूर पता चला है कि कंस्ट्रकशन कंपनी के कागजात व खाते खंगाले जा रहे हैं। पूरी टीम राजस्थान से तीन दर्जन अधिकारियों व कर्मचारियों की टीम यहां आई है। देर रात तक यह रेड जारी थी।