कैथल। आईजी पीजी महिला कॉलेज की बीसीए तृतीय वर्ष की छात्रा कोमल ने राष्ट्रीय स्तर पर गणित पीपीटी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्राचार्या डॉ. आरती गर्ग ने बताया कि 25 फरवरी को पंजाब के बठिंडा की अकाल यूनिवर्सिटी गणित विभाग की ओर से राष्ट्रीय स्तर पर ऑनलाइन पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन प्रतियोगिता करवाई गई थी। इसमें कोमल ने पहला स्थान हासिल किया। कॉलेज प्रबंधक समिति के प्रधान रामबहादुर खुरानिया ने छात्रा को सम्मानित किया। इस मौके पर सांयकालीन सत्र की प्राचार्या प्रभारी श्वेता तंवर व प्रो. निर्मल व प्रो. शिल्पा उपस्थित रहे। संवाद