संवाद न्यूज एजेंसी
कलायत। चुनाव का पर्व देश का गर्व नामक विषय पर आज आरोही राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रामगढ़ पांडवा में एक पोस्टर बनाओ और नारा लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। नारा लेखन में कोमल को पहला पुरस्कार मिला।
प्रतियोगिता का आयोजन चुनावी साक्षरता प्रकोष्ठ के तत्वावधान में किया गया। चुनावी साक्षरता प्रकोष्ठ के इंचार्ज राजनीति विज्ञान के प्रवक्ता जितेंद्र राठौड ने बताया कि यह प्रतियोगिता आठवीं के छात्रों के बीच करवाई गई। इसका उद्देश्य लोगों को वोट डालने के लिए प्रेरित करना है। नारा लेखन प्रतियोगिता में कोमल प्रथम, आभा द्वितीय व खुशबू तृतीय स्थान पर रहे। पेंटिंग में आंचल प्रथम, लक्ष्य द्वितीय और खुशी ने तृतीय स्थान हासिल किया व सोनम और मुस्कान को सांत्वना पुरस्कार दिया। प्रतियोगिता के उपरांत आरोही स्कूल के प्रिंसिपल अश्विनी मंगला ने विजेता छात्रों को सम्मानित किया।