फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: विदाई समारोह में कोमल बनीं मिस आईजी

Sun, 12 Apr 2026 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
आईजी कॉलेज में आयोजित विदाई समारोह के दौरान मौजूद विद्यार्थी व ​शिक्षक।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। इंदिरा गांधी स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय में शनिवार को भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में एमए फाइनल की छात्रा कोमल को ‘मिस आईजी’ चुना गया, जबकि विशाखा

प्रथम उपविजेता और बुलबुल द्वितीय उपविजेता रहीं।

यह कार्यक्रम स्नातक अंतिम वर्ष, द्वितीय वर्ष तथा स्नातकोत्तर प्रथम व द्वितीय वर्ष की छात्राओं के लिए आयोजित किया गया। इस मौके पर तम्मना को ‘सर्वश्रेष्ठ मुस्कान’ और वाणी को ‘सर्वश्रेष्ठ परिधान’ का पुरस्कार प्रदान किया गया। सभी विजेताओं को ताज और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


इस अवसर पर छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से कार्यक्रम में समां बांध दिया। जूनियर छात्राओं ने सीनियर्स के साथ बिताए पलों को याद करते हुए भावुक संदेश साझा किए। फैशन शो प्रतियोगिता समारोह का मुख्य आकर्षण रही।

मुख्य अतिथि महाविद्यालय प्रबंधक समिति के प्रधान राम बहादुर खुरानिया और उनकी धर्मपत्नी अनीता खुरानिया रहे। उन्होंने छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विद्यार्थी जीवन का यह महत्वपूर्ण पड़ाव नई जिम्मेदारियों की ओर अग्रसर करता है।
विज्ञापन


प्राचार्या डॉ. आरती गर्ग ने कहा कि विदाई केवल एक विदा नहीं, बल्कि नए जीवन की शुरुआत का संकेत है। सायंकालीन सत्र की प्रभारी श्वेता तंवर ने भी छात्राओं को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें