फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: फेस पेंटिंग में कोमल और निकिता अव्वल

Thu, 17 Apr 2025 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। इंदिरा गांधी महिला महाविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय कला दिवस 14 अप्रैल के उपलक्ष्य में कामर्शियल आर्ट विभाग की ओर से फेस पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें बीए तृतीय वर्ष की कोमल एवं बीए प्रथम वर्ष की निकिता ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया।

प्रतियोगिता में लगभग 30 छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इसका विषय वन्य जीवन था। प्रतियोगिता में छात्राओं ने अपनी रचनात्मकता और कलात्मक प्रतिभा का भरपूर प्रदर्शन किया। कॉलेज प्रबंधक समिति के प्रधान राम बहादुर खुरानिया ने प्रतिभागियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि आज की छात्राएं न केवल शिक्षा के क्षेत्र में बल्कि सांस्कृतिक एवं कलात्मक गतिविधियों में भी अग्रणी भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने छात्राओं के उत्साह को सराहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान तृतीय वर्ष की रवीना एवं वंदना को प्राप्त हुआ। तीसरे वर्ष की भावना एवं मुस्कान तृतीय स्थान पर रहीं। प्रथम वर्ष की किरण एवं रूबी को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। सभी विजेताओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्राचार्या डॉ. आरती गर्ग ,सायंकालीन सत्र की प्राचार्या प्रभारी श्वेता तंवर एवं कामर्शियल आर्ट विभाग से प्रो. अरुणा विशेष रूप से उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें