फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: जिला अस्पताल में 4 माह में 25 मरीजों के मुफ्त बदले गए घुटने

विज्ञापन
ओपीडी में बुजुर्ग महिला के घुटनों की जांच करते हुए विशेषज्ञ डॉ. हिमांशु बंसल। संवाद
विज्ञापन
कैथल। जिला नागरिक अस्पताल में अब मुफ्त में घुटने व कूल्हे बदले जा रहे हैं। विभाग 4 महीने में 30 से ज्यादा सफल ऑपरेशन कर चुका है।
विज्ञापन

इनमें 25 मरीजों के घुटने और 7 मरीजों के कूल्हे सफलतापूर्वक बदले जा चुके हैं। विभाग में हो रहे सफल ऑपरेशन के कारण ही अब वेटिंग भी बढ़ने लगी है। इस समय नए मरीजों को घुटनों व कूल्हे के ऑपरेशन के लिए 10 से 15 दिन इंतजार करना पड़ रहा है। हालात ये हैं कि पिछले कुछ वर्षों में ही घुटनों में दर्द के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी है। रोजाना 200 से ज्यादा मरीज हड्डी रोग विशेषज्ञ के पास इलाज के लिए पहुंच रहे हैं और 40 से ज्यादा मरीज रोजाना घुटनों में दर्द या घुटने बदलवाने के लिए आते हैं।
स्वास्थ्य विभाग के पास सिर्फ एक हड्डी रोग विशेषज्ञ
पूरे जिले में स्वास्थ्य विभाग के पास सिर्फ एक हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. हिमांशु बंसल है। वे 4 दिन ओपीडी में बैठते हैं और 2 दिन ऑपरेशन थियेटर में होते हैं। यही कारण है कि ऑपरेशन करने में समय अधिक लग रहा है। हालांकि विभाग ऑपरेशन थियेटर का एक और दिन बढ़ाने जा रहा है। इससे पहले की तुलना में अधिक ऑपरेशन हो सकेंगे। वहीं दूसरी तरफ ऑपरेशन तो बढ़ जाएंगे लेकिन ओपीडी प्रभावित होगी। अब सप्ताह में तीन दिन ओपीडी और तीन दिन ही ऑपरेशन होंगे।
विज्ञापन

निजी में आयुष्मान के तहत नहीं हो रहा इलाज
निजी अस्पतालों में आयुष्मान के तहत अब घुटने व कूल्हे के ऑपरेशन नहीं हो रहे हैं। सरकार ने छह महीने पहले ही इन्हें बंद कर दिया था। अब सिर्फ सरकारी अस्पताल में ही घुटनों व कूल्हे बदलने व ऑपरेशन करने के निर्देश दिए थे। यही कारण है कि अब सिविल अस्पताल में ऐसे मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है।
विज्ञापन

विभाग के पास एक हड्डी रोग विशेषज्ञ है लेकिन उसके बावजूद प्रयास हैं कि ओपीडी में आने वाले मरीजों को भी दिक्कत न हो और ऑपरेशन भी चलते रहें। अभी सप्ताह में दो दिन ऑपरेशन हो रहे हैं, इनको भी बढ़ाने जा रहे हैं। वहीं जल्द ही कम से कम एक विशेषज्ञ मिलने की उम्मीद है और उसके बाद ऑपरेशन की संख्या और बढ़ने की उम्मीद है।
- डॉ. रेणु चावला, सिविल सर्जन, स्वास्थ्य विभाग, कैथल।

ओपीडी में बुजुर्ग महिला के घुटनों की जांच करते हुए विशेषज्ञ डॉ. हिमांशु बंसल। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें