फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: शहर में बिना दस्तावेज चल रहे नाै वाहन किए गए जब्त

विज्ञापन
चालान करते हुए पुलिस कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
कैथल। शहर में बिना वैध दस्तावेज और नाबालिग चालकों की ओर से ऑटो व ई-रिक्शा चलाने के मामलों पर यातायात पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। शनिवार को शहर के विभिन्न स्थानों पर नाके लगाकर विशेष जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान 36 ऑटो और ई-रिक्शा चालकों के चालान किए गए, जबकि 9 वाहनों को जब्त कर यातायात थाने भेज दिया गया।
विज्ञापन

जांच के दौरान कई चालकों के पास वाहन के आवश्यक दस्तावेज नहीं मिले। कुछ मामलों में चालक नाबालिग पाए गए। जिन वाहनों की आरसी उपलब्ध नहीं थी, उन्हें मौके पर ही जब्त कर लिया गया। अभियान के दौरान करीब 2 लाख 60 हजार रुपये के चालान किए गए। पुलिस ने चालकों को भविष्य में सभी जरूरी दस्तावेज साथ रखने और यातायात नियमों का पालन करने की हिदायत भी दी।
शिकायतों के बाद शुरू हुआ अभियान : यातायात थाना प्रभारी सतपाल सिंह ने बताया कि पुलिस को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि शहर में नाबालिग लड़के ऑटो और ई-रिक्शा चला रहे हैं। कई चालकों के पास ड्राइविंग लाइसेंस और अन्य जरूरी दस्तावेज नहीं थे। कुछ चालक निर्धारित ड्रेस कोड का भी पालन नहीं कर रहे थे। पहले उन्हें नियमों का पालन करने के लिए चेतावनी दी गई थी लेकिन लापरवाही जारी रहने पर अब जब्त करने की कार्रवाई की गई।

चालान करते हुए पुलिस कर्मचारी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें