फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: जाट स्कूल में हुईं पतंगबाजी, मेहंदी और नृत्य प्रतियोगिताएं

Sat, 26 Jul 2025 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कैथल। जाट स्कूल, कैथल में हरियाली तीज महोत्सव पारंपरिक उत्सवधर्मिता के साथ मनाया गया। इस अवसर पर प्राइमरी, मिडिल और हाई स्कूल स्तर के विद्यार्थियों के लिए पतंगबाजी, मेहंदी और नृत्य जैसी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। बच्चों ने अपनी रचनात्मक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। विद्यालय के प्रधानाचार्य नरेश कुमार ने विद्यार्थियों को तीज का सांस्कृतिक महत्व बताया और सभी को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में जाट हाई स्कूल सोसायटी के प्रधान राजकुमार बेनीवाल, उप प्रधान बलजिंदर सिंह बनवाला, महासचिव रश्मि ढुल, कोषाध्यक्ष बलकार नैन सहित अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें