फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: हरियाली तीज के आयोजन में दिया बेटियों को पढ़ाने का संदेश

Sat, 26 Jul 2025 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में हरियाली तीज के उपलक्ष्य में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के माध्यम से बेटियों को पढ़ाने का संदेश दिया। प्रधानाचार्य जयपाल सिंह ने सभी विद्यार्थियों को तीज बधाई देते हुए कहा कि तीज उत्सव विभिन्न रीति-रिवाजों और परंपराओं के साथ मनाया जाता है।
विज्ञापन

महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा, विशेष रूप से हरे, लाल और पीले रंग के परिधानों में सजती हैं, जो सौभाग्य और उर्वरता के प्रतीक हैं। वे अपने हाथों और पैरों पर मेहंदी लगाती हैं। यह उत्सव के आगमन का भी प्रतीक है, जब चारों ओर हरियाली छा जाती है, इसलिए इसे हरियाली तीज भी कहा जाता है। उन्होंने अनूप धीमान की प्रशंसा की। कार्यक्रम की अध्यक्षता शारीरिक शिक्षा प्रवक्ता अनूप धीमान की ओर से की गई। इस अवसर पर सिल्की, रणदीप सिंह, रामकुमार, डिंपल, आशा रानी अनिल, मोहन लाल, सोनिया, ओम प्रकाश, संजीव कुमार, पवन कुमार चंद्र सिंह, पूनम, रेणु बाला आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें