फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: स्कूल स्टेट बॉक्सिंग में कीरत और चिरागदीप ने फाइनल बनाई जगह

Fri, 21 Aug 2026 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
बॉ​क्सिंग रिंग में मैच के दौरान कैथल का ​खिलाड़ी। कोच
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। भिवानी में चल रही हरियाणा स्कूल स्टेट बॉक्सिंग चैंपियनशिप में कैथल के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए छह पदक पक्के कर लिए हैं। अंडर-14 के कीरत और अंडर-19 के चिरागदीप ने फाइनल में जगह बना ली है जबकि अंडर-17 के चार खिलाड़ियों ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया है। अब सभी की नजरें फाइनल मुकाबलों पर हैं।
अंडर-17 आयु वर्ग में अजय ने 46-48 किलोग्राम, पारस ने 52-54 किलोग्राम, दीपु ने 54-57 किलोग्राम और पुष्पेंद्र ने 75-80 किलोग्राम भार वर्ग में सेमीफाइनल में जगह बनाई है। चारों खिलाड़ियों का पदक पक्का हो गया है। अब वे फाइनल में जगह बनाने के लिए मुकाबला करेंगे। कैथल से बॉक्सिंग टीम के साथ प्रशिक्षक व डीपीई विक्रम ढुल, गांव भाणा की बॉक्सिंग नर्सरी के प्रशिक्षक देवेंद्र और गांव हरसोला की बॉक्सिंग नर्सरी के प्रशिक्षक किरणपाल खिलाड़ियों का मार्गदर्शन कर रहे हैं।
विज्ञापन



35 खिलाड़ी ले रहे प्रतियोगिता में हिस्सा
जिले से अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग में कुल 35 खिलाड़ी प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता में प्रदेश के 22 जिलों के खिलाड़ियों के साथ स्पोर्ट्स स्कूल राई की टीम भी हिस्सा ले रही है। कैथल के खिलाड़ियों ने जिला स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया था।
विज्ञापन

-

राष्ट्रीय स्तर पर भी चमक चुके हैं खिलाड़ी
अंडर-19 वर्ग के चिरागदीप सीबीएसई राष्ट्रीय प्रतियोगिता में दो बार स्वर्ण पदक जीत चुके हैं। अंडर-17 के पारस राष्ट्रीय स्तर पर कांस्य पदक हासिल कर चुके हैं, जबकि अंडर-14 के रणदीप स्कूली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीत चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें