फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: दो युवतियों और एक किशोरी का अपहरण

Thu, 14 Mar 2024 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कैथल। अलग-अलग मामलों में तीन आरोपी दो युवतियों व एक किशोरी का अपहरण कर ले गए। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

ढांड थाना के तहत आने वाले एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को शिकायत दी कि 11 मार्च को रात के समय गांव का ही एक आरोपी उसकी 14 वर्षीय बेटी को शादी का झांसा देकर अपहरण कर ले गया। जांच अधिकारी सतपाल ने बताया कि पुलिस ने आरोपी पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गुहला थाना के तहत आने वाले एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को शिकायत दी कि 11 मार्च को शाम के समय आरोपी रोहित उसकी 19 वर्षीय बेटी को शादी का झांसा देकर अपहरण कर ले गया। जांच अधिकारी सुभाष ने बताया कि पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजौंद की कॉलोनी निवासी महिला ने पुलिस को शिकायत दी कि 12 मार्च को शाम के समय अज्ञात कार चालक आरोपी उसकी 18 वर्षीय बेटी का अपहरण कर ले गया। जांच अधिकारी ईश्वर सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें