फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: बीमा पॉलिसी बनवाने के नाम पर ठगे 22.30 लाख

Thu, 14 Mar 2024 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। बीमा पॉलिसी बनवाने के नाम पर तीन आरोपियों ने एक व्यक्ति से 22 लाख 30 हजार रुपये ठग लिए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

शेरगढ़ गांव निवासी बंसी राम ने तितरम थाना में शिकायत दी कि वह खेती करता है। जुलाई 2023 में उसे दिनेश कुमार, मधुसूदन व ऋषि शर्मा नामक व्यक्ति मिले। तीनों आरोपियों ने स्वयं को ओबीसी यूनिट की बीमा कंपनी का एजेंट बताया और पॉलिसी से संबंधित बातचीत की।

बंसी राम ने बताया कि आरोपियों ने उसे झांसा देकर दो करोड़ रुपये की पॉलिसी के लिए 22 लाख 30 हजार रुपये किस्तों में जमा करवाने के लिए कहा। उसने आरोपियों के बहकावे में आकर अलग-अलग समय में 22 लाख 30 हजार रुपये किस्तों के रूप में आरोपियों को दे दिए। जब उसने आरोपियों ने अपनी पॉलिसी की कॉपी मांगी तो वे जीएसटी के नाम पर तीन लाख 10 हजार रुपये की और मांग करने लगे। उसने रुपये देने से मना कर दिया, क्योंकि शुरुआत में जीएसटी की कोई बात नहीं हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायतकर्ता ने कहा कि कहा कि आप मेरी पॉलिसी की कॉपी दें या उसका नंबर बताएं या फिर पैसे वापस दें। तब आरोपियों ने पॉलिसी देने, नंबर बताने और रुपये वापस देने से मना कर दिया। साथ ही उसे जान से मारने की धमकी भी दी। ऐसा करके आरोपियों ने उसके साथ 22 लाख 30 हजार रुपये की ठगी की है।

जांच अधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें