कैथल। पूंडरी थाना में एक युवती को शादी का झांसा देकर उसका अपहरण करने का मामला सामने आया है। इस मामले में एक युवक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पूंडरी थाना के अधीन आने वाले क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी एक महिला ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि 15 फरवरी को अजय नाम का युवक उसकी बेटी को शादी का झांसा देकर अपने साथ भगा ले गया। पूंडरी थाना प्रभारी बलबीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, दूसरे मामले में सिविल पुलिस के तहत आने वाले गांव के एक व्यक्ति ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि 17 फरवरी को उसकी 20 वर्षीय बहन बिना बताए घर से चली गई। इस मामले में भी पुलिस ने गुमशुदगी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद