फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: हैंडबॉल प्रतियोगिता में खुशी ने जीता स्वर्ण पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। उत्तराखंड के ऋषिकेश में चल रही 38वीं राष्ट्रीय हैंडबाल प्रतियोगिता में कैथल की खिलाड़ी खुशी ने स्वर्ण पदक जीतकर जिले का नाम रोशन कर किया हैं। वहीं, इस खिलाड़ी की जीत से खिलाडिय़ों में भी कॉफी उत्साह है। कोच प्रशांत ने बताया कि ऋषिकेश उत्तराखंड में चल रही 38वीं राष्ट्रीय महिला हैंडबाल सीनियर प्रतियोगिता में हरियाणा की टीम में शामिल कैथल इंडोर स्टेडियम की खिलाड़ी खुशी ने भी मुकाबलों में बढिृया खेल प्रदर्शन दिखाते हुए स्वर्ण पदक जीता व ट्रॉफी पर कब्जा किया है।
विज्ञापन


कोच ने बताया कि हरियाणा की टीम ने सभी प्रतिद्वंद्वी की टीम को मुकाबलों में पछाड़ दिया और जीत हासिल की।

ये रहे मुकाबलों के परिणाम

हरियाणा की टीम ने पहले असम को पराजित किया, दूसरे मुकाबले में हरियाणा की टीम ने महाराष्ट्र को पराजित किया आरे तीसरे मुकाबले में उत्तराखंड की टीम को हरा कर सेमिफाइनल में प्रवेश किया ओर सेमिफाइनल मुकाबले में छतीसगढ़ को 2-0 से हराया ओर फाइनल में जगह पक्की की। ओर फाइनल में खिलाड़ी खुशी, ऋतु, सुषमा, पर्वेश, आरजू मीनू सोनिका, सिमरन व प्राची ने शानदार खेल प्रदर्शन दिखाते हुए हरियाणा की टीम ने केरल को 2-0 से हराकर स्वर्ण पदक जीता व प्रथम ट्रॉफी पर कब्जा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें