फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: एशियन कुराश चैंपियनशिप में खुशी ने जीता स्वर्ण पदक

विज्ञापन
​02 कैथल। स्वर्ण पदक के साथ ख़ुशी सैनी। स्वयं
विज्ञापन
कैथल। एशियन कुराश चैंपियनशिप में कैथल की बेटी खुशी ने कैडेट में 57 किलो भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीत कर नाम रोशन किया है। हरियाणा कुराश संघ के जिला सचिव मनोज कुमार और सह सचिव संदीप कुमार ने कहा कि खुशी बहुत ही मेहनती लड़की है। वे लगातार सुबह शाम तीन-तीन घंटे सर छोटू राम इंडोर स्टेडियम में कोच जोगिंदर के पास अभ्यास करती हैं।
विज्ञापन

इस समय वे 12वीं कक्षा की छात्रा हैं। खुशी के पिता सतीश सैनी हिंद सिनेमा के पास चाय की रेहड़ी लगाते हैं और माता गृहिणी हैं। खुशी के पिता दोनों समय उसे और बेटे नमन को स्टेडियम में अभ्यास के लिए लेकर आते हैं।
खुशी ने शुरुआत कुश्ती कोच विजय के साथ अभ्यास से की। अब दो साल से इंडोर स्टेडियम जूडो सेंटर कैथल पर पहले सपना और अब जोगिंदर जूडो कोच के पास अभ्यास कर रही हैं। उन्होंने पिछले वर्ष नेशनल कुराश चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता था। जूडो में भी कैडेट नेशनल जूडो चैंपियनशिप और स्कूल नेशनल गेम जूडो मणिपुर में भाग लिया था।
विज्ञापन

इस प्रतियोगिता में कोरिया जाने और आने का खर्च खिलाड़ी को स्वयं उठाना था। सतीश सैनी के पास इतने पैसे भी नहीं थे लेकिन उसने अपनी बेटी का भविष्य बनाने के लिए पैसे किसी से उधार लिए और बेटी को कोरिया भेजा। इस उपलब्धि के लिए रवि कपूर टेक्निकल डायरेक्टर इंटरनेशनल कुराश, विक्रांत महासचिव द इंडियन कुराश एसोसिएशन जिला खेल अधिकारी राज रानी, सोमबीर महासचिव हरियाणा कुराश एसोसिएशन, अनिल अहलावत टेक्निकल चेयरमैन, डॉक्टर शक्ति सिंह, रमेश चहल, विजेंदर बेरवाल, सपना, जूडो कोच, रीटा कोच, प्रशांत, विजय कुमार, संदीप इंसा, सुखबीर सिंह ने स्वर्ण पदक जीतने के लिए शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें