फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: खिलाड़ियों ने दूसरे दिन भी दिखाया दम

विज्ञापन
35 कलायत: दूसरे दिन की प्रतियोगिताओं में खिलाडिय़ों से मैदान में मिल कर आशीर्वाद देते खंड शिक्षा
विज्ञापन
कलायत। खंड स्तरीय चार दिवसीय स्कूल खेलकूद प्रतियोगिता में पूरे उपमंडल के स्कूलों के खिलाड़ी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। शिक्षा भारती विद्या निकेतन स्कूल के मैदान में सभी सरकारी व निजी स्कूलों के छात्र जम कर पसीना बहा रहे हैं। प्रतियोगिता के दूसरे दिन खंड शिक्षा अधिकारी कलायत सुरेश कुमार नैन ने खेल प्रतियोगिता की शुरुआत करवाई व खिलाड़ियों को आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारी ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ विद्यार्थी जीवन में खेल भी आवश्यक हैं। खिलाड़ी खेल को खेल की तरह से ही खेलें। खेलकूद प्रतियोगिता के नोडल अधिकारी सुखदेव सिंह पीटीआई ने बताया कि खेल शांतिपूर्ण ढंग से चल रहे हैं। गर्मी के मौसम में भी बच्चों का हौसला कम नहीं है।
दूसरे दिन के खेल समाप्ति पर यूं रहे नतीजे : सुखदेव सिंह ने बताया कि वॉलीबॉल प्रतियोगिता अंडर-19 में प्रथम स्थान गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल बात्ता को मिला। इसी प्रतियोगिता में गवर्नमेंट स्कूल बालू दूसरे स्थान पर रहा। वॉलीबॉल अंडर-17 में प्रथम स्थान पीएम श्री स्कूल बात्ता, द्वितीय स्थान आरोही स्कूल रामगढ़ व तृतीय स्थान एमडीएन स्कूल कलायत ने हासिल किया। फुटबॉल अंडर-14 आयु वर्ग में वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चौशाला प्रथम और निर्मल पब्लिक स्कूल कलायत दूसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन

अंडर- 17 आयु वर्ग फुटबाॅल में वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कैलरम प्रथम व निर्मल पब्लिक स्कूल दूसरे स्थान पर रहा। इसी तरह से फुटबाल अंडर-19 आयु वर्ग में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चौसाला प्रथम व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ढूंढवा कोलेखा दूसरे स्थान पर रहा। बास्केटबॉल में पीएम श्री स्कूल कमालपुर अंडर-19 प्रथम स्थान पर रहा। अंडर-17 व अंडर-14 शिक्षा भारती विद्या निकेतन कलायत प्रथम पायदान पर रहा। खो-खो प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बालू अंडर-14 प्रथम रहा। दीनबंधु सर छोटू राम स्कूल सिणद दूसरे स्थान पर रहा। गवर्नमेंट मिडिल स्कूल ब्राह्मणीवाला के लड़के व लड़कियां चेस अंडर-14 आयु वर्ग में प्रथम स्थान पर रहे। अंडर-17 आयु वर्ग में वरिष्ठ माध्यमिक मॉडल स्कूल कलायत प्रथम रहा।

35 कलायत: दूसरे दिन की प्रतियोगिताओं में खिलाडिय़ों से मैदान में मिल कर आशीर्वाद देते खंड शिक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें