कैथल। सर छोटू राम इंडोर स्टेडियम में हरियाणा उदय, मेरी माटी-मेरा देश अभियान के तहत खेल प्रतियोगिताएं करवाई। खेलता कैथल-खिलाता कैथल प्रतियोगिता में बतौर मुख्यातिथि सीटीएम कपिल कुमार ने शिरकत की। प्रतियोगिता में लड़कियों के वर्ग में खुशी, नीतू और महक ने अपने पंच की ताकत दिखाकर प्रथम हासिल किया।
इससे पूर्व सीटीएम कपिल कुमार, डीएसओ सुमन मलिक ने बॉक्सिंग तथा जूडो के फाइनल राउंड का शुभारंभ करवाया। बाद में विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित भी किया गया। सीटीएम कपिल कुमार ने कहा कि कोई भी खेल प्रतियोगिता हो, उसमें हार-जीत मायने नहीं रखती, बल्कि प्रतियोगिता में भाग लेना ही बहुत बड़ी बात है। खिलाड़ियों को खेल की भावना से और ईमानदारी से खेलना चाहिए।
बॉक्सिंग में लड़कियों के 30 से 35 किलो वर्ग भार में खुशी ने पहला, रानी ने द्वितीय तथा मानसी व अन्नू ने तृतीय स्थान हासिल किया। 35 से 40 वर्ग भार में महक ने पहला, यशी ने दूसरा तथा ज्योति व चारू ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है, 40 से 45 भार वर्ग में नीतू ने पहला, निष्ठा ने दूसरा तथा आशा व मुस्कान ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। बॉक्सिंग में लड़कों के 30 से 35 वर्ग भार में जगजीत ने पहला, यश ने दूसरा तथा रणदीप व जशनदीप ने तीसरा स्थान प्राप्त किया, 35 से 40 वर्ग भार में हर्ष ने पहला, रविंद्र ने दूसरा तथा दीपू व यशविंद्र ने तीसरा स्थान प्राप्त किया, 40 से 45 वर्ग भार में रजत ने पहला, चिराग ने दूसरा तथा गौरव व लविश ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
इसी प्रकार जूडो प्रतियोगिता में लड़कियों में 38 वर्ग भार तक दिशा ने पहला, एकता ने दूसरा, लम्हा तथा प्राची ने तीसरा स्थान प्राप्त किया, 38 वर्ग भार से अधिक कैटेगिरी में सिमरण ने पहला, खुशप्रीत ने दूसरा, छवि व दीपिका ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार जुडो प्रतियोगिता में लड़कों के 30 वर्ग भार तक पार्थ ने पहला, अक्षय ने दूसरा, विनय व जतिन ने ने तीसरा स्थान प्राप्त किया, 40 वर्ग भार तक में मनमीत ने पहला, तनमय ने दूसरा, सिद्धार्थ व अरमान ने तीसरा स्थान प्राप्त किया, 50 वर्ग भार तक में दीपक ने पहला, युवराज ने दूसरा, यश व जीवन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया, 50 वर्ग भार से अधिक में रोहित ने पहला, अनिल ने दूसरा तथा अरमान और आशीष ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। हैंडबॉल में लड़कों की श्रेणी में आरकेएसडी कॉलेज की टीम प्रथम स्थान तथा सिसला-सिसमौर की टीम दूसरे स्थान पर रही। लड़कियों में छोटू राम इंडोर स्टेडियम की टीम प्रथम तथा श्री गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल की टीम द्वितीय स्थान पर रही।
डीएसओ सुमन मलिक ने सीटीएम का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि सर छोटू राम इंडोर स्टेडियम के साथ-साथ खेल नर्सरियों में खिलाड़ियों को प्रशिक्षकों द्वारा निरंतर प्रशिक्षित किया जाता है। इस अवसर पर प्रशिक्षक गुरमीत सिंह, अमरजीत, राजेश कुमार, प्रशांत, सपना, जोगिंद्र, गुरमेल, पिंकी, विजय आदि मौजूद रहे।