फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: क्योड़क में कबड्डी महाकुंभ का शुभारंभ

Tue, 08 Aug 2023 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। क्योड़क गांव में स्व. मनदीप सैनी भागल की याद में तीसरा सर्कल कबड्डी महाकुंभ का आयोजन किया। इसमें हरियाणा, पंजाब और आसपास के विभिन्न राज्यों की लगभग 60 टीमों ने भाग लिया। कार्यक्रम में जजपा के वरिष्ठ नेता व समाजसेवी पालाराम सैनी ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की। प्रतियोगिता में पहला पुरस्कार 41 हजार रुपये व दूसरा 31 हजार रुपये दिया। इस दौरान बेस्ट रेडर और बेस्ट कैचर को एलईडी 32 इंची और सेमीफाइनल में बेस्ट खिलाड़ी को पंखे भेंट किए जाएंगे।
विज्ञापन


मुख्यातिथि ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया व उन्हें भविष्य की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि यदि जनता ने उन्हें सेवा का मौका दिया तो वे गांव क्योडक़ में भारत-पाकिस्तान का विशाल कबड्डी टूर्नामेंट आयोजित करवाएंगे। कोच जसबीर क्योड़क ने बताया कि अंगूठी, कड़े, कप, एलईडी, घी और नगद राशि के साथ खिलाडिय़ों को सम्मानित किया। इस अवसर पर कमेटी सदस्य जसबीर क्योडक़, कृष्ण कश्यप, अमृत आर्य, नरेश आर्य क्योडक़, अमन दयोरा, नरेश टीक, विकास क्योडक़, प्रवीण, जितेंद्र सैनी, विजय सैनी, बंटी सैनी, संदीप सिंह व कमल राणा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें