फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: प्रदर्शनी में खुशी प्रथम मंजीत व स्नेहा द्वितीय

Tue, 03 Mar 2026 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। इंदिरा गांधी (पी.जी.) महिला महाविद्यालय में वन्य जीव अभ्यारण दिवस के उपलक्ष्य में भूगोल विभाग ने भव्य मॉडल प्रदर्शनी एवं पोस्टर प्रदर्शनी का आयोजन किया। प्रतियोगिता में बी.ए., तृतीय वर्ष की खुशी गिल प्रथम रहीं। दूसरा पुरस्कार बीए द्वितीय वर्ष की मंजीत और स्नेहा को संयुक्त रूप से मिला। तृतीय स्थान पर बीए तृतीय वर्ष की रोमा और रूबल रहीं। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना और वैज्ञानिक सोच को प्रोत्साहित करना रहा।

इस अवसर पर छात्राओं ने वन्य जीव अभियान विषय पर आकर्षक और संदेशात्मक पोस्टर तैयार किए। प्रदर्शनी में विभिन्न विषयों पर सृजनात्मक मॉडल भी प्रस्तुत किए गए, जिनमें चंद्रयान-3, जल चक्र, ज्वालामुखी, भू-स्थिर उपग्रह, कार्बन शुद्धिकरण यंत्र, ‘सेव अर्थ’, अवैध खनन तथा पौधों के प्रकार प्रमुख रहे। इन मॉडलों के माध्यम से छात्राओं ने जटिल वैज्ञानिक एवं पर्यावरणीय विषयों को सरल, रोचक और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया।
विज्ञापन


महाविद्यालय प्रबंधक समिति के प्रधान राम बहादुर खुरानिया ने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रकार की शैक्षणिक गतिविधियाँ छात्राओं में जागरूकता, रचनात्मकता और वैज्ञानिक दृष्टिकोण को विकसित करती हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में पर्यावरण संरक्षण सबसे बड़ी आवश्यकता बन चुका है और युवाओं की भागीदारी इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।

प्राचार्या डॉ. आरती गर्ग ने भूगोल विभाग की पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन छात्राओं के बौद्धिक एवं व्यावहारिक ज्ञान को समृद्ध करते हैं तथा उन्हें सामाजिक दायित्वों के प्रति सजग बनाते हैं।
विज्ञापन


भूगोल विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो. सुदेश ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ छात्राओं में पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता और वैज्ञानिक सोच को सुदृढ़ करती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें