फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: फरीदाबाद में निशाना लगाएंगे शूटिंग नर्सरी के खेवना, रिशभ व चीनु

Sat, 27 Jul 2024 04:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
राजिंद्र तंवर
विज्ञापन

कैथल। फरीदाबाद मेंं शनिवार से तीन दिवसीय शूटिंग प्रतियोगिता शुरू हो रही है। इसमें कैथल के 11 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। इनमें छह लड़के व पांच लड़कियां है। वहीं इनमें शैमरॉक स्कूल स्थित शूटिंग रेंज नर्सरी के तीन खिलाड़ी खेवना, रिशभ व चीनु भी मुकाबले में निशाने लगाएंगे।

शूटिंग कोच मंजू मलिक ने बताया कि शैमरॉक स्कूल स्थित शूटिंग रेंज नर्सरी अभी कुछ समय पहले शुरू हुई है। इस समय 25 खिलाडि़यों के अलावा अन्य खिलाड़ी भी अभ्यास करने आते हैं। सुबह और शाम करीब दो घंटे ये सभी अभ्यास करते हैं। कोच मंजू ने बताया कि फरीदाबाद में आयोजित राज्यस्तरीय खेल महाकुंभ में जिले के 11 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। वहीं प्रतियोगिता में शैमरॉक स्कूल स्थित शूटिंग रेंज नर्सरी के खेवना, रिशभ व चीनु भी अपना भाग्य आजमाएंगे। ये तीनों प्रतिभागी शूटिंग नर्सरी में सुबह दो घंटे व शाम तीन घंटे निरंतर अभ्यास किया हैं। तीनो खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर भी पहले भाग ले चुके हैं। वहंी खिलाड़ी चीनु इंदौर के मोंऊ में आयोजित प्रतियोगिता में भाग लेकर एक रजत व एक कांस्य पदक जीत चुका है।
विज्ञापन


रिशभ 16 आयु वर्ग के खिलाड़ी हैं। वह 12वीं कक्षा का छात्र है वह एयर राईफल्स प्रतियोगिता में खेलेगा। वह भी दिल्ली राष्ट्रीय स्तर पर भाग ले चुका है। ओर वह राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ में बेहतर प्रदर्शन दिखाएगा।
विज्ञापन


खेवना 14 आयु वर्ग की खिलाड़ी है वह नौवीं कक्षा की छात्रा है वह एयर राइफल्स प्रतियोगिता में खेलेगी। वह भी दिल्ली में राष्ट्रीय स्तर पर भाग ले चुकी है। ओर वह राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ में बेहतर प्रदर्शन दिखाएगी।

चीनू 13 आयु वर्ग का खिलाड़ी है। वह सातवीं कक्षा का छात्र है वह एयर राइफल्स प्रतियोगिता में हिस्सा लेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें