सीवन। कारगिल विजय दिवस की 25वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में सरकार एवं शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। प्रार्थना सभा के उपरांत अनिल डीपी ने संगीत की धुन पर राष्ट्रगान बुलवाया गया। वरिष्ठ हिंदी प्राध्यापक शैलेंद्र राणा के मार्गदर्शन में विद्यालय में स्वच्छता अभियान चलाया। एएनओ. लेफिटनेंट आशुतोष के नेतृत्व में एनसीसी के सीनियर कैडेट की ओर तिरंगे झंडे को सलामी दी। एनसीसी के कैडेट की ओर से विद्यालय के मुख्य द्वार पर लगी शहीद भगत सिंह व सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमाओं की साफ-सफाई की गई। प्रधानाचार्य सुदर्शन शर्मा स्टेट अवार्डी ने कहा कि हमें कारगिल युद्ध में बहादुर सैनिकों के बलिदान की बातें बताईं। संवाद