फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: शूटिंग में खेवना गोपेरा ने राष्ट्रीय स्तर पर जीता रजत पदक

विज्ञापन
​शूटिंग ​खिलाड़ी खेवना गोपेरा। कोच
विज्ञापन
कैथल। डीएवी पब्लिक स्कूल की कक्षा 11वीं की छात्रा खेवना गोपेरा ने निशानेबाजी में शानदार प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर रजत पदक जीतकर विद्यालय और प्रदेश का नाम रोशन किया है। दिल्ली में 24 से 26 अक्तूबर तक आयोजित डीएवी नेशनल लेवल शूटिंग चैंपियनशिप 2026-27 में खेवना ने अंडर-17 गर्ल्स की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में दूसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

इससे पहले वे राज्य स्तर पर स्वर्ण पदक जीतकर प्रतिभा साबित कर चुकी हैं। राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता में देशभर से आए खिलाड़ियों ने भाग लिया। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच खेवना ने एकाग्रता, धैर्य और सटीक निशानेबाजी का परिचय देते हुए रजत पदक अपने नाम किया। उनकी इस उपलब्धि को निरंतर अभ्यास, अनुशासन और खेल के प्रति समर्पण का परिणाम माना जा रहा है।

राज्य स्तर पर भी जीत चुकी हैं स्वर्ण पदक
खेवना गोपेरा ने इससे पहले हरियाणा में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल किया था। राज्य स्तर पर स्वर्ण और राष्ट्रीय स्तर पर रजत पदक जीतकर उन्होंने अपनी खेल प्रतिभा का परिचय दिया है। उनकी इस उपलब्धि से अन्य विद्यार्थियों को भी खेलों में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।
विज्ञापन


विद्यालय परिवार ने दी बधाई
खेवना की सफलता पर डीएवी पब्लिक स्कूल के प्रबंधन और शिक्षक वर्ग ने खुशी जताई। विद्यालय परिवार ने उन्हें बधाई देते हुए भविष्य में भी इसी तरह बेहतर प्रदर्शन करने की कामना की। उनकी उपलब्धि ने विद्यालय की खेल उपलब्धियों में एक नया अध्याय जोड़ा है।

शूटिंग खिलाड़ी खेवना गोपेरा। कोच

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें