फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कलायत में निकाली खाटू श्याम की निशान यात्रा

Tue, 28 Feb 2023 02:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कलायत। कलायत में श्रीखाटू श्याम जी के भव्य मंदिर का निर्माण करवाया जा रहा है। होली से पहले लखदातार सेवा समिति द्वारा नगर में निशान यात्रा निकाली गई। निशान यात्रा निर्माणधीन श्रीखाटू श्याम मंदिर से रवाना हुई और नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए वापस मंदिर में ही यात्रा का समापन हुआ। निशान यात्रा के दौरान श्रीश्याम प्रेमियों में उमड़ा उत्साह देखते ही बन रहा था।
विज्ञापन

यात्रा के दौरान सभी श्रद्धालु अपने हाथों में निशान उठाए श्रीकृष्ण, श्रीखाटू श्याम व राधारानी को समर्पित भजनों पर नाच रहे थे। कई स्थानों पर इस धार्मिक निशान यात्रा पर लोगों द्वारा पुष्प वर्षा भी की जा रही थी। बाबा श्याम के रथ को घोड़े के बजाय युवाओं द्वारा ही खींचा गया। सेवा समिति के सदस्यों ने बताया की रविवार को बाबा श्याम की मेंहदी की रस्म हुई थी और सोमवार को यात्रा का आयोजन हुआ। उन्होंने बताया की मंगलवार को सिसला धाम में बाबा के निमित्त धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। कलायत से बाबा की यात्रा पैदल चलेगी और सिसला धाम में पहुंचेगी। लखदातार सेवा समिति के सदस्यों ने अधूरे मंदिर के निर्माण के जनमानस से सहयोग दिए जाने की भी अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें