फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कैथल-असंध मार्ग पर लगा जाम

Tue, 28 Feb 2023 01:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
राजौंद। कैथल-असंध मार्ग पर सड़क क्षतिग्रस्त होने से लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। सोमवार को भी सड़क की मरम्मत के दौरान एक तरफ लंबा जाम लग गया। जिससे वाहन चालकों और यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन

सड़क ठीक न होने के कारण इस मार्ग पर जाम लगना आम बात हो चुकी है। सड़क पर बार-बार जाम लगने से दुकानदार भी परेशान हो रहे हैं। दुकानदार कालू, रविंद्र, रामपाल, सुलर, मिस्त्री, प्रताप सिंह, तेजपाल राणा ने बताया कि जाम लगने से दुकानदारों का भी काम चौपट हो जाता है। इसलिए विभाग को चाहिए कि इस सड़क का निर्माण दोबारा किया जाए, ताकि नगर में साफ सुथरी सड़क हो और लोगों को किसी परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें