कैथल। शिक्षा और स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करते हुए खानपुर मिडिल स्कूल ने मुख्यमंत्री सौंदर्यकरण अभियान के तहत आयोजित जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। विद्यालय परिसर की स्वच्छता, हरित वातावरण, आकर्षक दीवार लेखन, सुव्यवस्थित कक्षाएं, कंप्यूटरीकृत शिक्षा और विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी के आधार पर स्कूल को यह सम्मान मिला। संवाद