ढांड। होली के उपलक्ष्य में बाबू अनंत राम जनता महाविद्यालय कौल में प्राध्यापकों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों ने फूलों की होली मनाई। हरित उद्यान में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पूरे परिसर में उत्साह और सौहार्द का माहौल रहा। कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय परिवार ने एक-दूसरे पर पुष्प वर्षा कर होली की शुभकामनाएं दीं तथा मिठाइयां बांटकर जलपान किया। इस दौरान सहयोग, अपनत्व और सकारात्मक ऊर्जा का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. ऋषिपाल ने कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि एकता, विश्वास और भाईचारे का संदेश देने वाला पर्व है। संवाद