फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: नशा तस्करों पर कार्रवाई के लिए खंगाले 200 घर

विज्ञापन
नशा तस्करों पर कार्रवाई के लिए खंगाले 200 घर
विज्ञापन
- थाना गुहला, पूंडरी, कलायत और कैथल में 20 टीमों ने चलाया तलाशी अभियान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

कैथल। नशा मुक्त हो जिला अभियान के तहत नशे के खिलाफ तस्करों पर कार्रवाई के लिए रविवार को जिला पुलिस की टीमों ने नशा तस्करों के घर खंगाले। डीएसपी कुलदीप बेनीवाल की निगरानी में चलाए गए इस अभियान के तहत आमजन से सीधा संपर्क स्थापित करके तस्करों की पहचान की गई है।
इस अभियान के तहत थाना गुहला, पूंडरी, कलायत व शहर कैथल में अलग-अलग 20 टीमों का गठन किया गया जिनमें 200 पुलिस कर्मचारी व अधिकारी शामिल थे। इन टीमों ने थाना गुहला, पूंडरी, कलायत व शहर कैथल के तहत एक साथ लगभग 200 घरों की तलाशी ली और संदिग्ध गतिविधियों की जांच की। पुलिस की टीमों ने गांवों में जाकर आमजन, युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों से बातचीत की। इस दौरान पुलिस टीमों ने आमजन सहित युवाओं को नशे की लत से दूर रहने के लिए जागरूक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नशा तस्करी की पुलिस को दें सूचना : एसपी
एसपी आस्था मोदी ने कहा कि जिले को नशा मुक्त बनाने के लिए इस तरह की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। अभियान का उद्देश्य मुख्य रूप से नशे का कारोबार करने वालों पर शिकंजा कसना है, जिला पुलिस का उद्देश्य कैथल जिला को नशा मुक्त बनाना है। आमजन से भी अपील की गई है कि वे नशा तस्करी जैसी समाज विरोधी गतिविधियों की जानकारी तुरंत पुलिस को दें और समाज को नशा मुक्त बनाने में भागीदार बनें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें