फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: तारों से लदे हैं खंभे, बन रहे हादसों का कारण

विज्ञापन
डाॅ बी आर अंबेडकर चाैक के समीप बना तारो का जंजाल। संवाद
विज्ञापन
करनाल। शहर की गलियों से लेकर मुख्य मार्गों तक बिजली के खंभे अब बिजली की आपूर्ति तक सीमित नहीं रह गए हैं। इन पर इंटरनेट और केबल कंपनियों के तारों का ऐसा जाल बिछा है कि कई जगह खंभे नजर तक नहीं आते। कहीं तार गुच्छों में बंधे हैं तो कहीं सड़क और गलियों की ओर नीचे लटक रहे हैं। यह अव्यवस्थित व्यवस्था राहगीरों और वाहन चालकों के लिए खतरा बन रही है। तारों के आपस में उलझने और उनके क्षतिग्रस्त होने से आग लगने की आशंका भी बनी रहती है। हैरानी यह है कि समस्या को लेकर पार्षदों की शिकायतें बिजली निगम तक पहुंच चुकी हैं, लेकिन अब तक शहरवासियों को इससे राहत नहीं मिली है।
विज्ञापन

मामले में वार्ड-14 के पार्षद अमृतलाल जोशी और वार्ड नंबर सात के पार्षद जोगिंद्र शर्मा ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल को अलग-अलग शिकायतें दी हैं। दोनों ने बिजली के खंभों पर बेतरतीब तरीके से बांधे गए केबल और इंटरनेट के तार हटवाने की मांग की है।
शिकायतों की प्रतियां केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल, विधायक जगमोहन आनंद, उपायुक्त और बिजली निगम के अधिकारियों को भी भेजी गई हैं। पार्षदों का कहना है कि बार-बार शिकायत देने के बावजूद कार्रवाई नहीं होना चिंता का विषय है। इधर, मेयर रेणू बाला गुप्ता का कहना है कि मामला निगम के सदन में भी रखा जाएगा।
विज्ञापन


15 से ज्यादा कॉलोनियों में फैला तारों का जाल
वार्ड नंबर सात के पार्षद जोगिंद्र शर्मा ने अपनी शिकायत में मोती नगर, अशोक नगर, न्यू अशोक नगर, प्रीतम नगर, डीसी कॉलोनी, राजिंदर नगर, माता वाली गामड़ी, शमशाद बाग, अर्जुन गेट, सुभाष गेट, कलंदरी गेट, मीरा घाटी चौक और लाभ सिंह कॉलोनी समेत कई क्षेत्रों का उल्लेख किया है। उनके अनुसार इन इलाकों में बिजली के खंभों पर मोटे केबल तार बेतरतीब ढंग से बांधे गए हैं। कई जगह तार नीचे लटकते हैं। इससे लोगों को आवाजाही में परेशानी होती है।

बिजली के खंभों पर किसकी जिम्मेदारी
वार्ड नंबर 14 के पार्षद अमृतलाल जोशी के अनुसार उनके वार्ड में भी बिजली, इंटरनेट और केबल के तार काफी नीचे लटके हुए हैं। उन्होंने बताया कि निष्क्रिय और अनुपयोगी तार भी खंभों पर लटके रहते हैं। इन्हें हटाने के लिए पहले बिजली विभाग को शिकायत दी गई थी, लेकिन समाधान नहीं हुआ। जब तक कंपनियों की जवाबदेही तय नहीं होगी, तब तक यह अव्यवस्था बनी रहने की आशंका है।

संबंधित क्षेत्रों का दौरा कर जांच कराई जाएगी। इंटरनेट व केबल कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई होगी और तारों को तुरंत हटवाया जाएगा। - नसीब सिंह, एसई, बिजली निगम
विज्ञापन

डाॅ बी आर अंबेडकर चाैक के समीप बना तारो का जंजाल। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें