फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: केडी और एमडी ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियाें से बांधा समा

Wed, 30 Oct 2024 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। हरियाणवीं लोक गायक केडी, एमडी मनीष मस्त मंगलवार को दिवाली पर्व के उपलक्ष्य में कैथल में पहुंचे। दोनों ही गायकों ने हरियाणवी संस्कृति की झलक दिखलाते हुए सांस्कृतिक प्रस्तुतियां से समां बांध दिया। एनआईआईएलएम विवि में आयोजित हरित दीपोत्सव कार्यक्रम में दोनों ने अपनी प्रस्तुति से समां बांध दिया।  उनके साथ हरियाणवीं कलाकार सुभाष फौजी, गामड़ी वाला भी पहुंचे थे।

एनआईआईएलएम विवि में खेल जोन, क्राफ्ट मेला का भी आयोजन किया गया, जिसका भी विद्यार्थियों ने जमकर लुत्फ उठाया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने प्रदूषण के बढ़ते स्तर को लेकर चिंता जाहिर की और प्रदूषण रहित दीपावली मनाने का संकल्प लिया, ताकि हरियाणा प्रदेश की हरियाली पर कुप्रभाव न पड़े।
विज्ञापन


कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलित करके की गई। हरित दीपोत्सव कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में कैथल के एसपी राजेश कालिया ने शिरकत की। जबकि अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. डॉ. शमीम अहमद ने की। गायकों ने प्रस्तुतियों से श्रोताओं को भाव विभोर किया।
विज्ञापन


इस मौके पर विवि के चेयरमैन संदीप चहल, विश्वविद्यालय निदेशक डॉक्टर बलराज ढांडा, डॉक्टर संदीप चहल विश्वविद्यालय कुलसचिव डॉ. राजीव दहिया, डीन एकेडमिक्स डॉ. आरके गुप्ता ,परीक्षा नियंत्रक डॉ. मंजीत जाखड़, डायरेक्टर रिसर्च डॉ. संदीप सिहाग, विश्वविद्यालय जनसंपर्क अधिकारी डॉ. मनोज कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें