फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: रत्नावली में छाया आईजी कॉलेज

Wed, 30 Oct 2024 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में हुए रत्नावली उत्सव में इंदिरा गांधी महिला महाविद्यालय कैथल की छात्राओं ने प्रतिभा का हुनर दिखाते हुए प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्राचार्या डॉ. आरती गर्ग ने कहा कि महोत्सव में छात्राओं ने छह इवेंट में प्रतिभा का कौशल दिखाते हुए 11 हजार रुपये पुरस्कार के तौर पर प्राप्त कर कॉलेज का मान बढ़ाया।

उन्होंने बताया कि बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा अश्मित ने फोक कॉस्ट्यूम फीमेल में प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया। ड्यूट रागिनी में नवजोत और प्रियंका द्वितीय, एग्जीबिशन ऑफ पेंटिंग में रवीना द्वितीय रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरियाणवी फैशन शो में अश्मित और ग्रुप ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। ग्रुप सॉन्ग हरियाणवी में प्रियंका और ग्रुप तृतीय रहा। बीए प्रथम वर्ष की छात्रा प्रियंका रागिनी में पांचवें स्थान पर रही। प्रबंधक समिति प्रधान राम बहादुर खुरानिया, प्राचार्या प्रभारी श्वेता तंवर, प्राध्यापक वर्ग से राजेंद्र सैनी, धर्मवीर, शगुन व अरुणा ने बधाई दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें