फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: समूह लोकनृत्य प्रतियोगिता में कवारतन स्कूल अव्वल

Tue, 07 Nov 2023 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सीवन। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में सोमवार को खंड स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगिताएं कराई गईं। समूह लोकनृत्य में कवारतन स्कूल की हरप्रीत कौर के समूह ने प्रथम, खेड़ी गुलाम अली स्कूल की राजवीर का समूह दूसरे और लैंडर कीमा स्कूल के सृष्टि देवी का समूह तीसरे स्थान पर रहा।

रागिनी प्रतियोगिता में माडल संस्कृति स्कूल सीवन का मनदीप पहले स्थान पर रहा। कांगथली स्कूल का आर्यन दूसरे स्थान पर रहा और पाबसर स्कूल की काजल तीसरे स्थान पर रही। एकल लोकनृत्य प्रतियोगिता में मॉडल संस्कृति स्कूल सीवन के सुमित ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। खेड़ी गुलाम अली स्कूल की भावना ने दूसरा स्थान प्राप्त किया और कवारतन स्कूल की मांगों देवी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


स्किट में कांगथली स्कूल के नेहा शर्मा व ग्रुप ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। मॉडल संस्कृति स्कूल सीवन के प्रदीप व ग्रुप ने दूसरा स्थान और खेड़ी गुलाम अली स्कूल के भावना व ग्रुप ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी सीवन सुरेश कैंदल ने किया। उन्होंने बताया प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विजेता जिला स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बच्चों को हर प्रकार की प्रतियोगिता के लिए तैयार रहना चाहिए। स्कूल का यह कर्तव्य बनता है कि बच्चों को आगे आने के लिए एक मंच प्रदान करें। इस प्रकार के आयोजन स्कूलों में समय-समय पर होते रहने चाहिए। इससे बच्चों को अपनी कला प्रदर्शित करने का मौका मिलता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें