फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: आंबेडकर जयंती कार्यक्रमों के संयोजक बने कठवाड़

Tue, 01 Apr 2025 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। भाजपा के नेता व पूर्व जिलाध्यक्ष मुनीष कठवाड़ को भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार को बड़ी जिम्मेदारी दी है। उन्हें भाजपा पार्टी के हरियाणा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बडौली ने 13 से 25 अप्रैल तक प्रदेशभर में होने भारत रत्न डॉ. भीम राव आंबेडकर जयंती के कार्यक्रमों का संयोजक बनाया गया है।

गौरतलब है कि भाजपा नेता मुनीष कठवाड़ मुख्यमंत्री नायब सैनी प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडौली और पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल व भाजपा के वरिष्ठ नेता अशोक गुर्जर की गुडबुक में शामिल हैं।
विज्ञापन


इससे पहले भी उन्हें भाजपा जिला अध्यक्ष के साथ जिला परिषद के उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिल चुकी है। मुनीष की संगठन में सक्रियता और रणनीतिक दक्षता को देखते हुए पार्टी ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है।

मुनीष जिले में भाजपा का जनाधार और अधिक मजबूत कर रहे हैं। इस जिम्मेदारी पर मुनीष ने भी शीर्ष नेताओं का आभार जताया है और भरोसा दिलाया है कि यह सफल कार्यक्रम होगा। मुनीष ने कहा कि डॉ. भीम राव आंबेडकर का जीवन एक संघर्ष का इतिहास रहा है।
विज्ञापन


आजादी से पहले देश में व्याप्त ऊंच-नीच के भेदभाव, छुआछूत जैसी कुरीतियों का खात्मा डॉ. आंबेडकर के निर्देशन में बनाए गए संविधान ने किया है। भेद-भाव पर उन्होंने हमेशा रोक लगाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें