जयंती के कार्यस्थल का जायजा लेते एडीसी। प्रवक्
कैथल। इंद्री विधायक रामकुमार कश्यप ने कहा कि आगामी 24 मई को कुरुक्षेत्र रोड स्थित वृंदावन गार्डन में महर्षि कश्यप जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि महर्षि कश्यप ने समाज को नई दिशा प्रदान की थी और उनके विचार आज भी प्रासंगिक हैं। विधायक रामकुमार कश्यप ने बताया कि कैथल में आयोजित होने वाले महर्षि कश्यप जयंती समारोह में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। संवाद