फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए तैयारी कर रहे कार्तिक

विज्ञापन
बॉ​क्सिंग रिंग में प्रतिद्वंद्वी को पंच मारता कार्तिक। स्वयं - फोटो : इकौना तहसील में पीड़ितों को चेक प्रदान करते विधायक।
विज्ञापन
कैथल। जिले के गांव कुलतारण के होनहार खिलाड़ी कार्तिक इंडोनेशिया के जकार्ता में 3 जुलाई से आयोजित होने वाली प्रतियोगिता के लिए मैदान पर घंटों पसीना बहा रहे हैं। कार्तिक ने कम उम्र में अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर बॉक्सिंग खेल में विशेष पहचान बनाई है। 17 वर्षीय कार्तिक वर्तमान में 12वीं कक्षा के छात्र हैं और पंचकूला स्थित खेलो इंडिया स्टेट ऑफ एक्सीलेंस सेंटर में प्रशिक्षण प्राप्त करते हैं। फिलहाल वे कैथल के अंबाला रोड स्थित छोटूराम खेल स्टेडियम में कोच अमरजीत के मार्गदर्शन में अभ्यास कर रहे हैं।
विज्ञापन

कार्तिक ने मात्र 9 वर्ष की आयु से ही खेलों में अभ्यास शुरू कर दिया था। शुरुआती दिनों से ही उन्होंने अपने लक्ष्य के लिए गंभीरता दिखाई और लगातार मेहनत करते रहे। वर्तमान में वे रोजाना सुबह तीन घंटे और शाम तीन घंटे कठिन अभ्यास करते हैं। उन्होंने राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में दो स्वर्ण पदक, एक रजत पदक और तीन कांस्य पदक हासिल किए हैं। इसके अलावा वह राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भी भाग लेकर प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुके हैं।
कार्तिक के कोच अमरजीत सिंह ने कहा कि वह बेहद मेहनती और अनुशासित खिलाड़ी हैं। उनमें सीखने की ललक और जीतने का जज्बा साफ दिखाई देता है। यदि वह इसी तरह लगातार मेहनत करते रहे तो आने वाले समय में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धियां हासिल कर सकते हैं।

बॉक्सिंग रिंग में प्रतिद्वंद्वी को पंच मारता कार्तिक। स्वयं- फोटो : इकौना तहसील में पीड़ितों को चेक प्रदान करते विधायक।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें