फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: स्मारक पर कारगिल शहीदों को किया याद

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। कारगिल विजय दिवस पर कमेटी चौक स्थित हरियाणा शहीदी स्मारक पर भूतपूर्व सैनिक वेलफेयर एसोसिएशन व शहीद सेवा दल द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें जिला प्रशासन की ओर से नायब तहसीलदार संदीप शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
विज्ञापन

नायब तहसीलदार संदीप शर्मा ने कहा कि भारत में 1999 में कारगिल युद्ध के दौरान भारतीय सेना के सैनिकों द्वारा दिए गए बलिदान का सम्मान करने के लिए मनाया जाता है। युद्ध को 25 साल हो चुके हैं। कारगिल युद्ध, जिसे कारगिल संघर्ष के रूप में भी जाना जाता है। यह दिन कारगिल शहीदों को श्रद्धांजलि देने और राष्ट्र की अखंडता को बनाए रखने और उसकी रक्षा करने के लिए हमारे बहादुर सैनिकों के दिए गए सर्वोच्च बलिदान को याद करने का दिन है। भूतपूर्व सैनिक वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान जगजीत सिंह ने कहा कि 1999 में हुए कारगिल युद्ध में भारत पाक एक दूसरे के सामने थे और भारतीय वीर जवानों ने पाकिस्तान के कब्जे से करगिल की ऊंची चोटियों को आजाद कराया था। इस जंग में कई जवान शहीद हो गए, लेकिन करगिल युद्ध में विजय भारत के नाम कर गए। भारत की गौरवपूर्ण जीत और भारतीय जवानों की शहादत इतिहास के पन्नों पर हमेशा के लिए दर्ज हो गई है। इस मौके पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के कलाकारों, कर्मबीर फौजी, दीपक ने देशभक्ति गीत गाया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने कारगिल युद्ध में शहीद हुए परिवारों के सदस्यों को सम्मानित भी किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें