फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: सर्वसम्मति से कर्मचंद को बनाया जिला प्रधान

Fri, 26 Apr 2024 04:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सीवन। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग मैकेनिकल कर्मचारी यूनियन संबंधित हरियाणा कर्मचारी महासंघ जिला कैथल का त्रिवार्षिक चुनाव बूस्टर नंबर एक पर आयोजित किया। इस चुनाव में बतौर पर्यवेक्षक प्रांतीय प्रधान विश्वनाथ शर्मा प्रांतीय महासचिव नरेंद्र धीमान, प्रांतीय प्रेस प्रवक्ता अमरीक और सुरेंद्र सिंह उपस्थित रहे।

चुनाव में सभी ब्रांचों की कार्यकारिणी और कर्मचारियों ने भाग लिया। चुनावों में सर्वसम्मति से कर्मचंद मलिक को जिला प्रधान नियुक्त किया। इसके अतिरिक्त अन्य नियुक्त किए गए पदाधिकारियों में अनिल भारद्वाज को सचिव, होशियार सिंह को चेयरतैन, अंग्रेज सिंह को खजांची, सत्यवान संगतपुरा को वरिष्ठ उप प्रधान, दुर्गेश शर्मा को मुख्य संगठन कर्ता, राम चरण को उप प्रधान की जिम्मेदारी सौंपी गई। कार्यक्रम में सभी नियुक्त किए गए पदाधिकारियों को कर्तव्यनिष्ठा की शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


नव नियुक्त प्रधान कर्मचंद मलिक ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है उसका वह निर्वहन करेंगे और कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए कार्य करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें