फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कपिस्थल संत महामंडल ने किया ध्वजारोहण

Sun, 24 Nov 2024 03:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। श्री पंचदशनाम जूना अखाड़ा के आह्वान पर शनिवार को कपिस्थल संत महामंडल ने यूपी के प्रयागराज में आयोजित होने वाले महाकुंभ के लिए ध्वजारोहरण किया।

गौरतलब है कि महाकुंभ के आयोजन के तहत 14 जनवरी 2025 को शाही स्नान का आयोजन होना है। इसी कड़ी में महंतों की ओर से महाकुंभ में हिस्सा लेने के लिए कार्यक्रम शुरू कर दिया गया है। इसी कड़ी में कैथल से भी महंत शनिवार को प्रयागराज में पहुंचे। इस कार्यक्रम में उन्होंने ध्वजारोहण कर महाकुंभ में शामिल होने का फैसला लिया।

यह जानकारी देते हुए कपिस्थल संत महामंडल के अध्यक्ष महंत रमनपुरी ने बताया कि यूपी के प्रयागराज में नवंबर महीने से ही महाकुंभ के कार्यक्रम का शुभारंभ हो चुका है। इस कार्यक्रम के तहत अब आगामी 14 जनवरी को शाही स्नान होगा। इसमें देश ही नहीं, पूरे विश्व के हजारों संत स्नान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि जिलेभर के महंत शनिवार को प्रयागराज में पहुंचे और ध्वजा की स्थापना की। उन्होंने कहा कि कपिस्थल संत महामंडल की ओर से सभी संतों ने मेले में जाकर कैथल का प्रतिनिधित्व किया और धार्मिक अनुष्ठान का आगाज किया। इस मौके पर सक्षम पुरी, नरेश पुरी, मुकेश पुरी, विरेंद्र पुरी, त्रिवेणी दास, ईश्वर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें