फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: बाबा श्याम के जयकारों से गूंजी कपिस्थली

Sat, 21 Feb 2026 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
कैथल-करनाल रोड पर निशान यात्रा के दौरान निकाली गई झांकी। - फोटो : जिला कारागार के सामने युवक ने रेती अपनी गर्दन।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। जिले में शुक्रवार को करनाल रोड, अंबाला रोड, छात्रावास रोड और ढांड रोड होते हुए खाटू श्याम बाबा की भव्य निशान यात्रा श्रद्धा और उत्साह के साथ निकाली गई। यात्रा में सैकड़ों श्रद्धालु हाथों में रंग-बिरंगे निशान (ध्वज) लेकर हारे का सहारा, बाबा श्याम हमारा के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़े जिससे पूरी कपिस्थली गूंज उठी। ढोल-नगाड़ों के साथ धूमधाम से यह यात्रा निकाली गई।

यह यात्रा करनाल रोड स्थित मंदिर प्रांगण से शुरू होकर शहर के मुख्य बाजारों से होते हुए पुनः मंदिर में पहुंची। रास्ते में जगह-जगह श्रद्धालुओं के लिए जलपान की व्यवस्था की गई थी। सामाजिक संगठनों और सेवा समितियों की ओर से बिस्किट, पानी की बोतलें और फल वितरित किए गए।
विज्ञापन


कई स्थानों पर पुष्प वर्षा कर श्रद्धालुओं का स्वागत भी किया गया। खाटू श्याम बाबा को भगवान श्रीकृष्ण का कलियुग अवतार माना जाता है। मान्यता है कि सच्चे मन से की गई प्रार्थना से बाबा अपने भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं। यही आस्था श्रद्धालुओं को हर वर्ष निशान यात्रा में भाग लेने के लिए प्रेरित करती है।

यात्रा में महिलाओं, युवाओं और बच्चों की भागीदारी विशेष रूप से देखने को मिली। कई श्रद्धालु नंगे पांव चलकर अपनी आस्था प्रकट कर रहे थे। इसके अतिरिक्त यात्रा में अलग-अलग झांकियां भी निकाली गईं। भजन मंडलियों की ओर से श्याम भजनों की प्रस्तुति ने वातावरण को पूरी तरह भक्तिमय बना दिया। पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे जिससे यात्रा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।
विज्ञापन


श्री श्याम सेवा समिति के प्रधान राजीव सिंगला ने बताया कि निशान यात्रा का विशेष महत्व है। श्रद्धालु अपने परिवार की सुख-समृद्धि और समाज में शांति की कामना लेकर निशान चढ़ाते हैं। यात्रा के दौरान सेवा कार्यों के माध्यम से समाज में भाईचारे और सहयोग की भावना भी मजबूत होती है। बाजार क्षेत्र में यात्रा के कारण रौनक बनी रही और लोगों ने श्रद्धा के साथ यात्रा के पलों को अपने मोबाइल में रिकॉर्ड भी किया।

कैथल-करनाल रोड पर निशान यात्रा के दौरान निकाली गई झांकी।- फोटो : जिला कारागार के सामने युवक ने रेती अपनी गर्दन।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें